December 10, 2023 |

BREAKING NEWS

मतदाता चुनेंगे गोण्डा शहर का पालिका अध्यक्ष


Listen to this article

मतदाता चुनेंगे गोण्डा शहर का पालिका अध्यक्ष

यूपी में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिसूचना जारी होते ही नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ गई है। प्रदेश भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों मे जुट गया है निकाय चुनाव के लिए आयोग की अधिसूचना जारी होते ही पोस्टर और बैनर हटाने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है जनपद गोंडा 2.62 लाख मतदाता है जो चुनेंगे शहर की सरकार।

गोंडा जिले के 10 निकाय में 2.62 लाख मतदाता तीन नगरपालिका और सात नगर पंचायत है। अधिसूचना जारी होने के बाद निकाय चुनाव के संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। फिलहाल अभी तक राजनैतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है ।

गोंडा में इससे पहले 2 लाख 58 हजार 647 मतदाता थे पुनरीक्षण में 3669 नए मतदाता शामिल हुए हैं जिससे अब दो लाख 62 हजार 316 मतदाता हो गए हैं,वहीं जिला प्रशासन ने 323 बूथों पर होने वाले मतदान को चिन्हित कर दिया है।

निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता गोंडा नगर पालिका के है सभी निकाय की तुलना गोंडा नगर पालिका को अहम माना जाता है सभी निकाय मे गोंडा नगर पालिका हॉट सीट है उम्मीदवारों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा गोंडा नगर पालिका मे प्रत्याशियों के चेहरे दिखाई दे रहे है जो सभी जीत का बिगुल बजा रहे है। कहा जाता गोंडा की राजनीति गोंडा नगर पालिका से शुरू होती है अकेले के गोंडा नगर पालिका मे मतदाताओं की संख्या 105367 सभी निकाय से सबसे सबसे बड़ा क्षेत्रफल भी है नगर पालिका गोंडा में कुल 27 वार्ड हैं। यहां पर 125 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर 56025 पुरुष और 49342 महिला मतदाता है।

2:- कर्नलगंज नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। यहां पर मतदेय स्थलों की संख्या 39 है। 16140 पुरुष 14321 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 30461 है।

3:- नगर पालिका नवाबगंज में 25 वार्ड और 25 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां पर 8216 पुरुष और 7232 महिला मतदाता है। कुल मतदाताओं की संख्या 15448 है।

4:- नगर पंचायत खरगूपुर में 10 वार्ड और 10 मतदान केंद्र हैं। यहां पर 4319 पुरुष और 3913 महिला मतदाता कुल मतदाता 8232 हैं।

5:-धानेपुर नगर पंचायत में 15 वार्ड और 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 10454 पुरुष और 10687 महिला मतदाता कुल मतदाताओं की संख्या 21141 है।

6:- नगर पंचायत कटरा बाजार 15 वार्ड और 20 मतदान केंद्र हैं। यहां पर 8732 पुरुष और 8091 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता 16823 है।

7:- नगर पंचायत परसपुर में 15 वार्ड और 15 मतदान केंद्र हैं। यहां पर 7346 पुरुष और 6811 महिला मतदाता है। कुल मतदाताओं की संख्या 14157 है।

8:- बेलसर में 16 वार्ड और 32 मतदान केंद्र है। यहां पर 13582 पुरुष और 12635 महिला मतदाता है। कुल मतदाताओं की संख्या 25217 है।

9:- नगर पंचायत तरबगंज 15 वर्ड और 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर पुरुष 9407 और महिला 8232 मतदाता है।

10:- कुल मतदाताओं की संख्या 17639 है। नवाबगंज में 10 वार्ड और 10 मतदान केंद्र हैं। यहां पर पुरुष 4228 और महिला 3600 है। कुल मतदाताओं की संख्या 7828 है।

रिपोर्ट अहमद हसन


0
0

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.