December 10, 2023 |

BREAKING NEWS

समाज सेवा से मानव व्यक्ति को पूर्णता प्राप्त होती है — डॉ अनिता मिश्रा


Listen to this article

गोण्डा

श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना के‌ विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवकों द्वारा यातायात सुरक्षा एवं समाज सेवा के मुद्दे पर गांधी पार्क से लेकर वृद्धाश्रम , बादशाह बाग तक जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयं सेवकों ने वृद्धाश्रम का भ्रमण कर वृद्धों की समस्याओं जानकारी कर उनकी समस्याओं को समझा। स्वयंसेवकों द्वारा वृद्धाआश्रम में फल वितरित किया गया।

और स्वयं सेवकों ने वृद्धों की सेवा करने की शपथ ली।राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष शिविर के बौद्धिक सत्र में आज के मुख्य अतिथि डॉ अनीता मिश्रा जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डा अनीता मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से मानव व्यक्तित्व को पूर्णता प्राप्त होती है। मानव मूल्यों का विकास ही मानव जीवन उद्देश्य है।

साथ ही मुख्य अतिथि ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार सिंह, डॉ चमन कौर, डा.दिलीप शुक्ला, डा.परवेज आलम ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन डा दिलीप शुक्ल ने किया। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट – अहमद हसन


0
0

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.